कलक्ट्रेट में आगामी केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम मनुज
- फोटो : RUDRAPRYAG
आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। डीएम मनुज गोयल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों से सुझाव मांगे। उन्होंने यात्रा मार्ग के सभी होटल, लॉज, रेस्टोरेंट से रेट लिस्ट व हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य रूप से चस्पा करने को कहा।
कलक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम ने कहा कि पहली प्राथमिकता आगामी यात्रा में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रा मार्ग पर साइनेज बोर्ड लगाने व शौचालय सुविधा को दुरुस्त करने को उन्होंने कहा। पूरे मार्ग पर साइनेज बोर्ड पर हिंदी व अंग्रेजी में लिखावट के साथ ही उन्हें ऐसे स्थानों पर लगाने के लिए कहा। उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल के प्रभारी को यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर बेहतर शौचालय व्यवस्था के विशेष निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से कम से कम एक सप्ताह पहले संबंधित विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में एसपी नवनीत सिंह, डीएफओ वैभव कुमार, सीडीओ भरत चंद्र भट्ट, एडीएम दीपेंद्र नेगी, सीवीओ डा. आरसी नित्वाल, डीडीओ मनविंदर कौर आदि मौजूद थे। ब्यूरो