रुद्रप्रयाग। केंद्र सरकार के महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्रालय के दस दिवसीय संकल्प कार्यक्रम के तहत जीआईसी नगरासू में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में मुख्य वक्ता वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट ने कहा कि पिछले कुछ समय पूर्व जिले के कई गांवों में नाबालिग की सगाई व विवाह के मामले प्रकाश में आए थे जिन्हें रोका गया। शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के बावजूद इस तरह की घटनाएं सोचनीय विषय है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य ममता शैली ने छात्र-छात्राओं को बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। संवाद