रुद्रप्रयाग। माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज बेलणी में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिक्षण सत्र 2023-24 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में 51 छात्र-छात्राओं की माताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशिमोहन उनियाल, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक चंद्रशेखर पुरोहित, अध्यक्ष शेर सिंह कंडारी, नपा सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिपं सदस्य शीला रावत आदि मौजूद थे। संवाद