प्रदेश छात्र संघर्ष समिति ने परीक्षा आवेदन फार्म भरने की तिथि लॉकडाउन खत्म होने तक बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में श्रीदेव विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा गया।
यहां हुई ऑनलाइन बैठक में छात्र नेताओं ने कहना था कि श्रीदेव सुमन विवि द्वारा संबद्ध डिग्री व पीजी कॉलेज में परीक्षा आवेदन फार्म भरने की तिथि 25 मई तय की गई थी, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजारों में सीमित दुकानें खुल रही हैं। साइबर कैफे का संचालन नहीं होने से छात्र-छात्राएं परीक्षा आवेदन फार्म भरने में असमर्थ है। साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से भी परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। छात्र नेताओं ने श्रीदेव सुमन विवि से परीक्षा फार्म भरने की तिथि लॉकडाउन समाप्त होने तक बढ़ाने की मांग की है।
बैठक में पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के छात्र नेता देवराज बिष्ट, पीजी कॉलेज कोटद्वार से हिमांशु बहुखंडी, पीजी कॉलज अगस्त्यमुनि से लवकुश श्रीअंश भट्ट, पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग से संतोष टकोला व डिग्री कॉलेज से संपन्न नेगी ने प्रतिभाग किया।