फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सीजन में छह लाख पौधों का रोपण करेगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग मानसून सीजन में रेंजवार विभिन्न प्रजाति के छह लाख पौधों का रोपण करेगा। मास्टर प्लान के तहत जलवायु के हिसाब से प्रभागीय क्षेत्र में इन प्रजातियों को रोपण किया जाएगा। इन दिनों विभाग द्वारा नर्सरियों में ये पौध तैयार की जा रही हैं। यह पहला मौका है, जब विभाग एक साथ इतनी पौधों का रोपण करेगा। रोपित पौधों के संरक्षण के लिए विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही वन पंचायतों और महिला व युवक मंगल दलों का भी सहयोग लिया जाएगा। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि छह नर्सरियों में विभिन्न प्रजाति की पौधों को तैयार किया जा रहा है। मास्टर प्लान के तहत जलवायु के आधार पर इन पौधों का संबंधित रेंज के गांवों व वन क्षेत्र में रोपण किया जाएगा। नर्सरियों की देखरेख के लिए रेंज स्तर पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें