फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अनुभवों से स्वरोजगार शुरू करें युवा: शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में बैंक ऋण और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान युवाओं से प्रशिक्षण के अनुभवों से स्वरोजगार शुरू करने का अपील की गई।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि लीड बैंक प्रबंधक एसके शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण स्थिति बदल चुके हैं। हजारों युवा गांवों में लौटे हैं, जो रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह के प्रशिक्षण युवाओं के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। कहा कि सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं में बैंक ऋण मुहैया करा रही है। उन्होंने मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मस्त्य उत्पादन, जड़ी-बूटी, नमकीन-पापड, अचार, जैली बनाने का काम सीखकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक योजनाअेां व ऋण प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता , प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत, प्रदीप नेगी, संगीता कप्रवाण, सूरजी देवी, प्रियंका, जीतपाल, बीरेंद्र आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें