फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए नियमित योगाभ्यास पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के इंडिया फिट कार्यक्रम के तहत जीआईसी रुद्रप्रयाग समेत अन्य स्कूलों में एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस अवसर पर जहां योगाभ्यास करने के साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। आदर्श इंटर कॉलेज में एनएसएस प्रभारी एसपी पुरोहित के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवियों ने ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ के तहत योग क्रियाओं का अभ्यास किया। बताया कि नियमित योगाभ्यास से कोरोना समेत अन्य प्रकार के कई संक्रमण से भी बचा जा सकता है। इसके बाद स्वयं सेवियों ने जन जागरूकता रैली भी निकाली। उधर, केदारघाटी के जीआइसी फाटा में एनएसएस के स्वयं सेवियों ने विद्यालय में साफ-सफाई की। साथ ही पोलियो निवारण को लेकर रैली निकाली। एनएसएस के जिला प्रभारी जगदीश टम्टा ने बताया कि रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, जखोली, मयाली, बसुकेदार, फाटा, नारायणकोटी, खेड़ाखाल आदि विद्यालयों में स्वयं सेवियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंदों को मास्क भी दिए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें