फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के आदेश राज्य में लागू नहीं, बॉर्डरों पर लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
अजय कुमार। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। केंद्र सरकार की ओर से अंतरजनपदीय और अंतरराज्जीय आवाजाही के लिए अनुमति की बाध्यता खत्म करने को लेकर जारी आदेश जिले में लागू नहीं हो सका है। केंद्र की ओर से जारी आदेश का पालन करने के लिए राज्य सरकार की ओर से निर्देश नहीं होने की वजह से जिले के बॉर्डरों पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आलम यह कि यूपी से लगे रुद्रपुर के रामपुर बॉर्डर सहित अन्य बॉर्डरों में सैकड़ों वाहन पहुंच रहे हैं लेकिन बिना पास आ रहे लोगों को लौटाया जा रहा है। सोमवार को रामपुर बॉर्डर में बिना परमिशन के आए वाहन चालकों को पुलिस कर्मियों ने पहले तो घंटों तक रोके रखा और फिर लौटा दिया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने किसी भी राज्य अथवा जिले में जाने के लिए परमिशन को अनिवार्य कर दिया था। तीन दिन पहले केंद्र सरकार ने किसी भी राज्य में जाने के लिए परमिशन संबंधित आदेश को समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन

लोगों को कहा गया था कि उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन केंद्र सरकार के इस आदेश को राज्य सरकार ने अब तक लागू नहीं किया है। राज्य में प्रवेश करने के लिए अब भी पास को अनिवार्य किया गया है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिले में यूपी की सीमा से लगे बॉर्डरों से लोगों को बिना पास आने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
यूपी से बिना परमिशन के रुद्रपुर आ रहे वाहन चालकों को रामपुर बॉर्डर पर रोक लिया गया। काफी गुजारिश और केंद्र के आदेश का हवाला देने के बावजूद उन्हें अनुमति नहीं होने पर लौटा दिया गया।
कोरोना संक्रमण से पहले बहन मेरठ में मायके आई थी। ससुराल छोड़ने के लिए आने पर पास नहीं बन पा रहा था। केंद्र सरकार के आदेश की जानकारी के बाद रामपुर बॉर्डर पर पहुंचा तो मुझे रोक लिया गया। सरकार के आदेश का एक समान पालन होना चाहिए। - अभिषेक कश्यप, मेरठ।
--
मैं मूलरूप से बरेली का रहने वाला हूं और रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में ससुराल है। मेरी पत्नी कोरोना संक्रमण के बाद रुद्रपुर में ही फंस गई थी। उसे लेने के लिए आ रहा था तो बॉर्डर पर रोक लिया गया। सुबह से दोपहर बाद तक पुलिस कर्मियों ने जाने नहीं दिया है। - हिमांशु भाष्कर, बरेली।
--
रुद्रपुर में रिश्तेदार की मृत्यु होने की खबर सुनकर सुबह चार बजे परिजनों के साथ घर से निकला था। रामपुर बॉर्डर पर पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने जाने की अनुमति नहीं दी जबकि यूपी के किसी भी स्थान पर हमें नहीं रोका गया था। - पराग, हरियाणा।
--
रुद्रपुर के सिडकुल स्थित महिंद्रा कंपनी में आवश्यक काम के लिए बुलाया गया था। केंद्र सरकार के परमिशन की बाध्यता को समाप्त करने की बात कही थी, इसलिए पास नहीं बनाया लेकिन बॉर्डर पर पुलिस कर्मियों ने पास नहीं होने पर रोक दिया। - अजय कुमार, हरियाणा।
कोट
केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के संबंध में शासन से इस संबंध में अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। जो भी गाइडलाइन शासन से जारी होगी, उसके अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल यूपी से लगे बॉर्डरों पर जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। - दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी।

पराग।- फोटो : RUDRAPUR

हिमांशु भास्कर- फोटो : RUDRAPUR

अभिषेक कश्यप।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के रामपुर बार्डर में वाहन की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें