रुद्रप्रयाग/बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सोमवार को बदरी-केदार में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने विशेष पूजा-अर्चना की। केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने रुद्राभिषेक पाठ किया।
बदरीनाथ और नृसिंह मंदिर में विशेष पूजा के बाद हवन कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु के साथ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की गई। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आदि पूजा में शामिल हुए। वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और कालीमठ मंदिर में भी मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर, तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, कालीमठ में पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विष्णुकांत तिवारी, अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला और बृजेंद्र शर्मा आदि शामिल थे। इधर, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा की जाएगी। संवाद