फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में कपाट खुलने के मौके की विशेष झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने प्रधानमंत्री के नाम से बाबा का रुद्राभिषेक किया। साथ ही देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई। वर्ष 2020 व 2021 में भी पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की गई थी।
विज्ञापन

सीएम ने किया रुद्राभिषेक
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। रुद्राभिषेक पाठ करते हुए उन्होंने उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है।
11 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया था। गेंदा व अन्य प्रकार के फूलों के साथ ही चारों तरफ पीपल व आम के पत्तों की माला भी लगाई गई थी। इसके अलावा मंदिर के चारों तरफ रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियां भी थीं।
विज्ञापन

बाल भक्तों में रहा खासा जोश
रुद्रप्रयाग। बाबा केदार के दर्शनों के लिए बड़े, बुजुर्ग और महिलाओं के साथ ही बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लगभग डेढ़ सौ से अधिक बच्चे धाम पहुंचे थे, जिनकी उम्र 6 माह से 10 वर्ष तक थी। इनमें 8 वर्षीय अर्पिता, नेहा, गौरव और, ऋषभ, अंशुल जैसे तमाम बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें