फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: केदारनाथ में बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, बढ़ी ठंड, उत्तराखंड जाने से पहले जान लें मौसम का मिजाज

Sat, 16 Apr 2022 09:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

शनिवार को केदारनाथ में सुबह से मौसम साफ था। इस दौरान चटक धूप भी खिली, लेकिन दोपहर बाद यहां मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही तीन बजे से बर्फ गिरने लगी। देर शाम तक यहां रुक-रुककर बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन
बर्फ की सफेद चादर से केदारनाथ धाम ढका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के केदारनाथ में दोपहर तीन बजे के बाद से रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों पर असर पड़ रहा है। जबकि केदारघाटी सहित निचले क्षेत्रों में धूल भरी तेज हवाएं चली। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को केदारनाथ में सुबह से मौसम साफ था। इस दौरान चटक धूप भी खिली, लेकिन दोपहर बाद यहां मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही तीन बजे से बर्फ गिरने लगी, जो तेज होती गई। देर शाम तक यहां रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। जिससे ठंड भी बढ़ गई है। केदारनाथ में मौजूद बीकेटीसी के सहायक अभियंता गिरीश देवली ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से दोपहर बाद केदारनाथ धाम में मौसम खराब हो रहा है और दोपहर बाद बर्फबारी हो रही है, जिससे की यात्रा तैयारियों में दिक्कतें हो रही हैं। 

दूसरी तरफ डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में शाम के समय बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, गौरीकुंड, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी सहित ऊखीमठ और जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भी दोपहर बाद तेज हवाएं चलीं। कुछ जगहों पर धूल भरी हवा के साथ ही पानी की बौछारें भी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें