फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मार्ग पर जगह-जगह पड़ी दरारें

विज्ञापन
बच्छणस्यूं की लाइफ लाइन खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मोटर के अधिकांश हिस्से पर हो रहा भूधंसाव। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी की खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग पर भूधंसाव का खतरा मंडरा रहा है। कई जगहों पर मार्ग का निचला हिस्सा धंसने से दरारें पड़ रही हैं। कांडई से खेड़ाखाल के बीच लगभग दस किमी क्षेत्र की स्थिति ज्यादा खराब हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खांकरा से खेड़ाखाल तक क्षेत्र की 24 हजार आबादी को जोड़ने वाले खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग बदहाल होकर दुर्घटना का सबब बना है। कांडई से खेड़ाखाल के बीच स्यूंणी, गहड़खाल, कालूगाड़ और पतनोली में मार्ग का निचला हिस्सा धंसने से दरारें पड़ रही हैं। कालूगाड़ के समीप चार वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त पुश्ते का भी पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है।
कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी, अमर सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह रौथाण, प्रकाश सिंह रावत, पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह रौथाण का कहना है कि मोटर मार्ग बाड़ा क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों की लाइफ लाइन है। इसी मार्ग से अन्य गांवों के लिए संपर्क मार्ग लिंक हुए हैं। वर्ष 2015/16 में मार्ग के सुधारीकरण पर 12 करोड़ भी खर्च हो चुके हैं। बावजूद हालात सुधरने के और खराब हो गए हैं। स्थिति यह है कि 22 किमी मार्ग के लगभग 20 किमी क्षेत्र में जगह-जगह भूधंसाव जोन सक्रिय है।
विज्ञापन

खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मोटर मार्ग के 22 किमी में कई जगह भूधंसाव हो रहा है। विशेषज्ञों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर स्थायी ट्रीटमेंट के लिए कार्ययोजना बनाकर दो माह के भीतर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

- संजय सैनी, सहायक अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें