फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में लौटे युवाओं का तैयार किया जा रहा स्किल डाटा बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते अपने गांवों में लौटे युवाओं का स्किल डाटा बैंक बनाया जा रहा है। इस कवायद का खालिस उद्देश्य यह है कि उनके स्किल के आधार पर उन्हें कृषि, उद्यान, डेयरी आदि क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जा सके। डीएम ने सोमवार को इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा भी की।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी अपने गांव, घर लौटे हैं। इनमें करीब चार हजार से अधिक लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। इसे रिवर्स पलायन की एक कड़ी के तौर पर भी देखा जा रहा है।
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सोमवार को इस संबंध में सीडीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, को-ऑपरेटिव के अधिकारियों से भी चर्चा की।
विज्ञापन

कहा कि रूद्रप्रयाग के पहाड़ी जिला होने के नाते खेती और इससे जुड़े कारोबार रोजगार का एक बेहतर जरिया हो सकते हैं। इस संबंध में सब्जी उत्पादन कर स्वरोजगार से जुड़े युवाओं का भी हवाला दिया। कहा कि जिले में बंजर जमीन के मालिकों की सहमति से उनके खेतों में जड़ी-बूटी उत्पादन के साथ ही उद्यान और कृषि से जुड़े कार्यों को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें