फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में हुई माता के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पंचम दिवस पर देवी भक्तों ने मंदिरों व घरों में स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा-अर्चना की। उधर, कालीमठ घाटी के जाल मल्ला में चामुंडा देवी मंदिर में हो रहे श्रीमद्देवी भागवत पुराण कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

गौरी माई मंदिर गौरीकुंड, कालीमठ महाकाली देवी, फेगू स्थित दुर्गा देवी मंदिर, नारी गांव स्थित शक्तिपीठ समेत जिले के देवी मंदिरों में भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। वहीं, संगम स्थित चामुंडा मंदिर में भी प्रतिदिन काफी संख्या में देवी भक्त पहुंच रहे हैं। यहां मंदिर की माई द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। उधर, कालीमठ घाटी के जाल मल्ला गांव में हो रहे श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा में देवी के नौ रूपों का वर्णन किया जा रहा है। दूसरी तरफ घरों में भी देवी भक्तों द्वारा आराध्य की पूजा-अर्चना कर पाठ किया जा रहा है। साथ ही कीर्तन-भजन का आयोजन हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें