फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में 24 घंटे में छह लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 कोरोना संक्रमित और 1 संभावित संक्रमित था। जबकि टिहरी के श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती पांच कोरोना संक्रमितों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि गौचर (चमोली) के 48 वर्षीय, जियोली (चमोली) के 72 वर्षीय पुरुष, उफल्डा (पौड़ी) की 48 वर्षीय महिला, सैनू कर्णप्रयाग (चमोली) के 58 वर्षीय पुरुष और गोरसाली (टिहरी) के 52 वर्षीय व्यक्ति की कोविड आईसीयू/वार्ड में मौत हो गई। जबकि पंतगांव (टिहरी) के 64 वर्षीय व्यक्ति की कोविड सस्पेक्टेड आईसीयू में मौत हुई है। उसको हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट देहरादून से रेफर किया गया था।
वहीं टिहरी के श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती पांच कोरोना संक्रमितों ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जबकि 9 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। 146 लोगों का उपचार चल रहा है। सीएमएस डा. नीरज राय ने बताया कि पौखाल निवासी (53) वर्षीय महिला, रानीपोखरी निवासी (50) वर्षीय महिला, गंगानगर ऋषिकेश निवासी (65) वर्षीय पुरुष, घनसाली निवासी (45) वर्षीय व्यक्ति और कुम्हारखेड़ा निवासी (70) वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग विधायक चौधरी पत्नी सहित एम्स ऋषिकेश रेफर
रुद्रप्रयाग। कोरोना संक्रमित रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी और उनकी पत्नी को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। एक सप्ताह से विधायक और उनकी पत्नी संक्रमित होने के बाद से होम आइसोलेशन में रह रहे थे, लेकिन बीते मंगलवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर परिजनों ने उन्हें शंकराचार्य माधवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार तो हुआ, लेकिन डॉक्टरों ने सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार सुबह उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। विधायक के पीआरओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एम्स में उनकी सेहत में सुधार है।
थराली में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले
थराली। बुधवार को थराली में कोरोना के 14 मामले सामने आए। सीएचसी की कोविड प्रभारी डॉ. एश्वर्या रेवाड़ी ने बताया कि 6 लोगों को इलाज के लिए कोविड सेंटर भेजा गया है। थराली में अब एक्टिव केसों की संख्या 209 हो गई है। वहीं, ग्वालदम सेक्टर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को गांव-गांव जाकर कोविशील्ड का टीका लगाया गया। चिडंगा मल्ला में कोविड टीम ने 100 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया। संवाद
पौड़ी जिले में मिले 442 संक्रमित
पौड़ी। जनपद पौड़ी में बुधवार को 442 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा दुगड्डा ब्लाक में 144 और सबसे कम पोखड़ा ब्लाक में 1 व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि जिलेभर से कोरोना के 1096 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को 331 संक्रमित ठीक हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें