फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के बाद से नहीं लगी गई सड़क की सुध

Tue, 29 Mar 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के ढाई वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी कालीमठ-कोटमा-जाल-चौमासी मार्ग की सुध नहीं ली गई है। भूस्खलन जोन और उबड़-खाबड़ होने से सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी बमुश्किल हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन व विभाग से बरसात से पहले सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन


केदारघाटी में कालीमठ क्षेत्र को जोड़ने के लिए करीब एक दशक पहले निर्मित कालीमठ-कोटमा मार्ग बदहाल बना हुआ है। कविल्ठा गांव के समीप भू-धंसाव और जाल तल्ला के निकट भी उबड़ खाबड़ बनी सड़क हादसों को न्यौता दे रहा है। ढाई वर्ष से खस्ताहाल मार्ग से कालीमठ, कुणजेठी, चौमासी, जाल, चिलौंड, कोटमा, खुनू के ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के देवी प्रसाद भट्ट, संदीप भट्ट, महेश चंद्र सती, उमेश चंद्र का कहना है कि मार्ग सुधार  के नाम पर लोनिवि द्वारा भेजी गई मशीन भी खराब पड़ी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीसी में भी यह मुद्दा उठाया। बावजूद इसके इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। विदित हो कि बीते वर्ष भी बरसात में मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से तीन माह से अधिक समय तक बंद रहा था।
विज्ञापन


कालीमठ-कोटमा मोटर मार्ग के स्थायी सुधार व हॉटमिक्स के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मार्ग पर नियमित यातायात संचालन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। -- मनोज दास, ईई लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें