फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली ब्लॉक के तैला में तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव के शुभारंभ पर लोक नृत्य कर? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज तैला में तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देव स्तुति के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए धरती हमरा गढ़वाल की, ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़, जय बदरी-केदार, मोहना तेरी मुरली बाजी, कैन लगाई बाडुलि, हे रूड़ी री, मिजाज रूड़ी आदि गीत-नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता से स्वस्थ्य जीवन, विषय पर नाटकों का मंचन भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक चौधरी ने कहा कि लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता और रीति-रीवाजों को धरोहर के रूप में संरक्षित करते हुए प्रचार-प्रचार करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी उससे जोड़ा जा सके। विधायक चौधरी ने सिलगढ़ पट्टी के प्रत्येक ग्राम पंचायत के महिला मंगल दल को संगीत व अन्य जरूरी सामग्री के लिए विधायक निधि से एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति ने उन्हें क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर 16 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा। महोत्सव में विभागों द्वारा अपने स्टॉल भी लगाए गए हैं। मेले में आयोजन समिति के पदाधिकारियों समेत उप जिलाधिकारी एसडीएम एनएस नगन्याल, जिपं सदस्य कुसुम देवी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
डेढ़ किमी मार्ग का किया लोकार्पण
जखोली। विधायक चौधरी ने सिलगढ़ महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व विधायक निधि से निर्मित डेढ़ किमी जैली-मरगांव-तैला मोटर मार्ग का लोकार्पण भी किया। इस नव निर्मित मोटर मार्ग को मयाली-गुप्तकाशी से लिंक किया गया है, जो जखोली विकासखंड के सिलगढ़, लस्या, फुटगढ़, बड़मा व बांगर पट्टी की लाइफ लाइन है। इस मार्ग के लिंक होने से जहां क्षेत्रीय जनता का गुप्तकाशी व मयाली जाने के लिए कई किमी का फेर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं, बरसात व अन्य विषम परिस्थितियों में लिंक मार्ग का बाईपास के रूप में भी प्रयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें