फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप

Mon, 11 Jan 2016 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पंचायत वार्ड दो के सभासद बलवंत सिंह रावत ने उप जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन वाहन में बिठाया और मनसूना मार्ग पर ले गए। जहां पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकी दी गई। अंधेरे का फायदा उठाकर वह बमुश्किल जान बचाकर अपने घर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इधर, घटना के विरोध में सोमवार को व्यापार संघ ने बाजार बंद कर दोषियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी चौहान ने बताया कि थाना पुलिस को मामला सौंप दिया गया है। जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। इधर, थाना प्रभारी सत्यव्रत ने बताया कि तहरीर में अज्ञात के खिलाफ पिस्तौल दिखाकर धमकाने की बात कही गई है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। भले ही इस संबंध में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें