रुद्रपुर। सिडकुल की सेक्टर नौ स्थित शिरडी कंपनी से निकाले गए 28 कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी आंबेडकर पार्क में धरना दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी गेटबंदी वापसी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
वहां पर श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मनोज जोशी, रामगोपाल, लक्ष्मणसिंह नेगी, पान सिंह, मानसिंह, आनंद बोरा, महेश चौबे, कैलाश नेगी, सुंदर सिंह, धमेंद्र जौहरी, दान सिंह, मोहननाथ, शौकार सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश, मनमोहन भंडारी, चंद्रपाल, ललित तिवारी आदि थे। इधर, एचआर हेड अजय तिवारी ने कहा कि प्रोडक्शन की डिमांड न मिलने पर सुपरवाइजरों को निकालना पड़ रहा है। कंपनी से डीजीएम, सीजीएम, जीएम रैंक के अधिकारियों को भी निकाला जा रहा है।