फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शंभू प्रसाद भट्ट को मिला साहित्यश्री सम्मान

Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। भटवाड़ी गांव निवासी साहित्यकार शंभू प्रसाद भट्ट, स्नेहिल को नगालैंड में साहित्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। बीते 19 से 23 दिसंबर तक नगालैंड के दीमापुर में आयोजित नगालैंड साहित्य महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के भाषाविद, साहित्यकार और पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगालैंड राष्ट्रीय भाषा संस्थान की निदेशक पी तकलीला और विशिष्ट अतिथि बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ भी मौजूद थे। इसमें रुद्रप्रयाग जनपद के भटवाड़ी गांव निवासी साहित्यकार शंभू प्रसाद भट्ट स्नेहिल ने नगालैंड के संबंध में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। जिससे उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमीना खातून, शुभमंगल सुमन, पूजा भारद्वाज, विमल बहुगुणा, नीरज, धमेंद्र सिंह मैनपुरी, देवेंद्र, सरोजनी चौारी, अनीता प्रसाद, मधुसूदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें