रुद्रपुर। कानपुर से जुड़े एटीएम कार्ड चोर गिरोह के सात और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 43 एटीएम कार्ड, एक लग्जरी कार और 1.18 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने पहले भी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सोमवार को सूचना पर पुलिस टीम और एसओजी ने देहरादून से आरोपी कुलदीप पाल निवासी शिवपुरी थाना चकेरी कानपुर, मोहित कुमार कन्नौजिया निवासी न्यू विमान नगर थाना चकेरी, प्रभात द्विवेदी निवासी नौबस्ता केडी कॉलोनी थाना नौबस्ता कानपुर, सत्यार्थ मिश्रा निवासी वजीरगंज थाना देवकाली फैजाबाद, निखिल चौबे निवासी सेक्टर 92 ब्लॉक 124/92 थाना गोविंदनगर कानपुर, मनीष कुमार निवासी मकान नंबर 637 ए शिवपुरी कच्ची बस्ती चकेरी कानपुर और अनूप कुमार निवासी 143सी पटेलनगर चकेरी कानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 43 एटीएम कार्ड, 1,18,500 रुपये, कार (यूपी-78-ईवी-0100) बरामद की गई है।
ये आरोपी पकड़े गए थे पहले
16 सितंबर को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस एटीएम कार्ड से हाईटेक तरीके से रुपये चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। पुलिस ने किशन कश्यप, रविकांत यादव निवासी न्यू विमान नगर, थाना चकेरी, कानपुर यूपी, राहुल कन्नौजिया निवासी रामादेवी चौराहा, थाना चकेरी, जीतू यादव उर्फ आनंद यादव, रामादेवी चौराहा, अटियन जनाका, चकेरी, रवि कुमार निवासी अमलीपुर, थाना चकेरी, आशीष उर्फ अमन निवासी 195 सेंगर चौराहा श्यामनगर, थाना चकेरी, रोहित निवासी फ्रेंड कॉलोनी दुर्गानगर, थाना चकेरी, शिवम तिवारी निवासी तुलसी नगर, थाना चकेरी, कानुपर यूपी को गिरफ्तार किया था। इनसे कार, बाइक, 61 एटीएम कार्ड, 1.36 लाख रुपये बरामद किए थे।
ऐसे करते हैं एटीएम से रुपये चोरी
गिरोह अपने परिचितों के कार्ड किराये पर लेता था। इसके बाद यह किसी एक क्षेत्र में निकलते थे। पुराने एटीएम मशीनों में कार्ड डालकर रुपये निकालने की पूरी प्रोसेस करते थे। जब ट्रांजेक्शन फाइनल हो जाता तो उसे कैंसल कर देते थे। इससे पैसे निकल जाते और ट्रांजेक्शन फेल हो जाता था। इस तरह बैंक से खाते में पैसा भी वापस हो जाता था। अगर, रुपये बैंक में नहीं मिलते तो ये बैंक में रुपये वापसी का आवेदन करते थे। इस कारण बैंकों को लाखों रुपये की चपत लगाते थे।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, एसआई जयप्रकाश चंद्र, एसआई गंगा राम गोला, एसओजी के एसआई योगेश कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, गणेश पांडे, कुलदीप, संतोष रावत शामिल हैं। ब्यूरो
फोटो 24आरडीपी 01पी: रुद्रपुर में पुलिस की हिरासत में गिरोह के सदस्य।