फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमी गांव को जल विद्युत परियोजना के बैराज से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी पर निर्मित सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के बैराज (डैम) के विस्तार से सेमी गांव को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने परियोजना की निर्माणदायी संस्था एलएंडटी, शासन व प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए सुरक्षा के उपाय की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी कंपनी व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जून 2013 की आपदा के बाद से सेमी गांव भूस्खलन व भूधंसाव का दंश झेल रहा है। अब, जल विद्युत परियोजना के बैराज, जो ठीक गांव के नीचे बना है, से खतरा और भी बढ़ गया है। शासन, प्रशासन व कंपनी प्रबंधन को पूर्व में इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। यहां तक कि कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। बावजूद इसके हालात जस के तस हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष मदन सिंह रावत, ग्राम प्रधान कल्पेश्वरी देवी, पूर्व ग्राम प्रधान कुंवरी बर्तवाल, भगवती प्रसाद जोशी, कलम सिंह राणा का कहना है कि शासन, प्रशासन ग्रामीणों की अनदेखी कर रहा है। बरसाती सीजन में लगातार बारिश से नदी अपने उफान पर है। इस कारण बैराज में भी तेजी से पानी बढ़ रहा है। इन हालात में किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन व एलएंडटी से हालातों का जायजा लेते हुए गांव की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें