फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत गान प्रतियोगिता में सात्विक सिलोड़ी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से जिलास्तरीय संस्कृत गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर बेलणी-रुद्रप्रयाग के छात्र सात्विक सिलोड़ी ने प्रथम और अतुल मॉल पब्लिक स्कूल के छात्र अनिरुद्ध बमोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों के प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को घोषित परिणामों के तहत एसजीआरआर तिलणी-रुद्रप्रयाग के छात्र श्रेयांश निराला तृतीय स्थान पर रहे। वहीं राप्रावि जैली की छात्रा खुशी राणा व सीक्रेट हार्ट स्कूल घोलतीर के छात्र हर्षित कनवासी क्रमश: चतुर्थ व पंचम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के जिला संयोजक सुखदेव प्रसाद सिलोड़ी ने बताया कि संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में यह समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज व विशिष्ठ अतिथि अमिता जोशी मौजूद थे। समारोह में अकादमी के सचिव डॉ. आनंद भारद्वाज, केआर कार्की, डॉ. हरीश चंद्र गुरुरानी, किशोरी लाल रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें