संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में बृहस्पतिवार को खंड स्तरीय संस्कृत भाषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। समूह गान में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग ने प्रथम और पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में जीजीआईसी अगस्त्यमुनि प्रथम और जीआईसी बसुकेदार द्वितीय रहा।
आशु भाषण में जीआईसी ग्वेफड़ प्रथम और संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग द्वितीय रहा। वाद-विवाद में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग प्रथम और जीआईसी बसुकेदार द्वितीय रहा। खंड संयोजक गंगाराम सकलानी ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद नौटियाल ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रागिनी नेगी, अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट, डॉ. विवेकानंद भट्ट, डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद