फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सणगू मार्ग अब शहीद लांसनायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा

Fri, 13 Nov 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सियाचिन में शहीद हुए थे सणगू के वीर सपूत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए रुद्रप्रयाग के लांसनायक गजेंद्र सिंह के पैतृक गांव सणगू को जोड़ने वाले मार्ग का नामकरण शहीद लांसनायक गजेंद्र सिंह मार्ग किया गया है।
विज्ञापन

31 जनवरी 1997 को ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सियाचिन ग्लेशियर में देश की रक्षा करते हुए लांसनायक गजेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। राज्य सरकार के निर्णय के बाद उनके गांव को जोड़ने वाले मार्ग का नाम उनके नाम पर किया गया। अब यह मार्ग शहीद लांसनायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा। लोनिवि रुद्रप्रयाग और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने मार्ग के नामकरण का शिलापट भी लगाया है। शहीद की माता गायत्री देवी, शहीद के भाई यश, महेंद्र सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह नेगी, बेटे प्रदीप नेगी, ग्राम प्रधान सचिन पुरोहित व ग्रामीणों ने शहीद की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा यह सड़क अब वीर सपूत की शहादत और देशसेवा की याद को संजोए रखने का प्रतीक बनी है। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बालम सिंह, लोनिवि की अवर अभियंता संध्या बिष्ट व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें