आध्यात्मिक सदगुरु जग्गी वासुदेव ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में दर्शन करते हुए आराध्य की पूजा-अर्चना की। वे मंगलवार को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।
रविवार को पारंपरिक मांगल गीतों व पुष्प वर्षा के साथ स्थानीय महिलाओं व अन्य लोगों ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के दर्शन किए। वहां से वे कालीमठ पहुंचे और आराध्य महाकाली की पूजा-अर्चना की। दो दिन पूर्व उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए थे। व कुछ दिनों से देवभूमि उत्तराखंड का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान वे जहां स्वयं मोटर साइकिल पर सवार हो रहे हैं। वहीं, उनके भक्त वाहनों में चल रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुशाल नेगी, देवानन्द गैरोला, मुकेश शुक्ला, पुष्कर रावत, शरथ हीरेमठ, धर्मेंद्र रावत आदि थे।