आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग की ओर से हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 88 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें बालक वर्ग में सचिन व बालिका वर्ग में सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित हॉफ मैराथन के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सीपी सेमवाल ने किया। हॉफ मैराथन बालक वर्ग में उमाशंकर द्वितीय, रोहित कुमार तृतीय, अजय पंवार ने चतुर्थ व श्रेष्ठ शर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में रोबिन को दूसरा, अनीषा को तीसरा, निशा को चौथा और बबीता को पांचवां स्थान मिला। विजेताओं को नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन बिष्ट, अजय पांडे, खेल अधिकारी महेशी आर्य ने पुरस्कार भेंट किए। इस मौके पर डा. गीता , गंगाराम क्षेत्री, मनवर नेगी, दीपक रावत, विजय सिंह, आलोक नेगी, जितेंद्र रावत, गंगा प्रसाद संतोषी, मोनू सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद