फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: 16 दिन में लगेंगे 240 चिकित्सा शिविर

Fri, 12 Sep 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक रुद्रप्रयाग में होने वाले 240 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों की तैयारियों का जायजा लिया। 16 दिनों का यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। विशेषज्ञ चिकित्सक अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ के गांवों में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
विज्ञापन

शिविरों में बीमार, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाएं दी जाएंगी। गर्भवती की जांच और देखभाल के लिए भी उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा, कैंसर के शुरुआती पहचान के लिए मरीजों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। महाभियान के नोडल अधिकारी डॉ. जंगपांगी ने बताया कि इन 240 शिविरों में 5 मेगा हेल्थ कैंप, 5 मेगा दिव्यांग शिविर और 5 ब्लड डोनेशन कैंप भी शामिल हैं। कहा कि टीबी के मरीजों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्षम लोगों की ओर से गोद लिया जाएगा। सोनप्रयाग में भी एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें पर्यावरण कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इधर, सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि 17 सितंबर और 2 अक्तूबर को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें