श्रीनगर। मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां बांटी गईं। पूजन 28 मई से शुरू होकर 30 मई को संपन्न होगा।
ढोल की व्यवस्था का जिम्मा सूर्य प्रकाश नौटियाल, दिनेश उनियाल और उमंग नैथानी को सौंपा गया है। कोष व्यवस्था हिमांशु बहुगुणा और सुमित बिष्ट संभालेंगे। सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सूरज किमोठी और पूजा किमोठी को दी गई है। मंदिर व्यवस्था का दायित्व डॉ. प्रदीप अंथवाल, कमलेश चंद्र नैथानी, प्रथमेश मेवाड़ और सारांश नौटियाल को सौंपा है। प्रचार-प्रसार का जिम्मा विष्णु नौटियाल, रोहित बहुगुणा और हर्षवर्धन को दिया गया है। भजन कार्यक्रम की जिम्मेदारी आशा उपाध्याय, विजय लक्ष्मी रतूड़ी, लक्ष्मी नेगी और सुमित्रा नेगी निभाएंगी। प्रसाद वितरण का दायित्व मदन बिष्ट, जगन्नाथ पटवाल, गंगा प्रसाद पोखरियाल, विजय पटवाल और प्रकाश सती को सौंपा है। स्वागत एवं संरक्षक मंडल में मगनानंद पटवाल, सत्य प्रसाद चमोली, हरि प्रसाद, कलम सिंह, दलीप सिंह, राज विनोद उनियाल, दिनेश चंद्र पंत और श्यामलाल शामिल रहेंगे। पूजन कार्यक्रम आचार्य वीरेंद्र गोदियाल और गणेश सेमवाल के सान्निध्य में संपन्न कराया जाएगा। संवाद