फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ऑल इंडिया स्कूल बैंड परेड को कमांड करेगा प्रियांशु

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जनपद के थाती-गांव का प्रियांशु गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में ऑल इंडिया स्कूल बैंड पर? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जखोली विकासखंड के थाती-बड़मा गांव निवासी व घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र प्रियांशु रावत 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित ऑल इंडिया स्कूल बैंड परेड का संचालन करेगा। यह पहला मौका है, जब जनपद रुद्रप्रयाग का कोई छात्र राष्ट्रीय स्तर पर किसी परेड को कमांड करेगा। छात्र, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री से भी भेंट करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके प्रियांशु पढ़ाई में भी अव्वल है। प्रियांशु के पिता देवंद्र सिंह रावत ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि ने उनका मान बढ़ाते हुए उन्हें नई पहचान दी है। वह, सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इधर, स्थानीय निवासी व सैनिक स्कूल थाती-बड़मा संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने कहा कि परेड से वापसी के बाद छात्र का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर, सीईओ सीएन काला आदि ने भी छात्र को बधाई दी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें