फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा ओंकारेश्वर मंदिर के कोठे का पुनरोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन का पुनरोद्धार अगले एक सौ वर्ष को ध्यान में रखकर डिजायन के हिसाब से किया जाएगा। कोठा की बुनियाद को सरिया, सिमेंट से मजबूत किया जाएगा, जबकि दीवारों व छत पर लकड़ी और पत्थर का उपयोग होगा। आचार संहिता खत्म होते ही अंतिम डीपीआर तैयार कर दी जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही मई से निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पुन: अस्तित्व में आते ही ओंकारेश्वर मंदिर कोठा भवन के पुनरोद्धार के लिए कवायद शुरू हो गई है। जीएसआई व आरबीआई के सर्वेक्षण की रिपोर्ट और आर्केटेक्ट द्वारा तैयार किए जा रहे डिजायन के आधार पर कोठा के पुनरोद्धार कार्य होना है। विस चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही अंतिम डीपीआर तैयार कर दी जाएगी। साथ ही अप्रैल में निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए मई से कार्य शुरू हो जाएगा। इधर, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि आर्केटेक्ट, इंजीनियर और हक-हकूकधारियों के साथ पहले दौर की बैठक सफल रही है। जल्द ही दूसरे दौर की वार्ता में पुनरोद्धार कार्य को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उपाध्यक्ष किशोर पंवार और अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने हक-हकूकधारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कोठा भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें