फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री व विवाह पंजीकरण के लिए रजिस्टार की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तहसील जखोली में भूमि की रजिस्ट्री व विवाह पंजीकरण कराने के लिए रजिस्टार की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत वार्ड ललूडी के सदस्य भूपेंद्र भंडारी का कहना है कि जखोली ब्लॉक में 108 ग्राम पंचायतें हैं। वर्षभर में गांवों में कम से 20 से 25 विवाह समारोह होते हैं, लेकिन तहसील में विवाह पंजीकरण नहीं होने से जरूरतमंदों को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ती है। उन्होंने माह में दो दिन तहसील में रजिस्टार की बैठने की व्यवस्था करने की मांग की। क्षेपं सदस्य ने ब्लॉक मुख्यालय जखोली में प्रतिमाह श्रम विभाग से शिविर लगाने की मांग की है। कहना है कि भारत सरकार की मनरेगा योजना में 90 दिन कार्य करने वाले मजदूरों को विभाग से कई योजनाओं का लाभ मिलता है, लेकिन स्थानीय मजदूरों को इन योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने श्रम विभाग से प्रतिमाह कम से कम एक दिन ब्लॉक मुख्यालय जखोली में शिविर आयोजित करने की मांग की है, जिसमें मजदूर पंजीकरण करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें