राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन विभाग व रेडक्रास सोसायटी का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस मौके पर सदस्यों को मूल सिद्धांत के साथ जिलास्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एसडीएम अपर्णा ढौड़ियाल ने किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रास देश के सामाजिक एकजुटता में अहम भूमिका है। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल युवा/युवतियों को प्रशिक्षण से अधिकाधिक जानकारी प्राप्त कर उसे जीवन में उतारने को कहा है। रेडक्रास समिति के चेयरमैन दीपराज बंगारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, एसीएमओ डा. गुसाईं ने रेडक्रास की भूमिका के बारे में बताया। वहीं, मास्टर ट्रेनर राजेंद्र रावत ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से जोन-5 में शामिल है। इसलिए इस तरह के प्रशिक्षण समय-समय पर आयोजित करना जरूरी है। इस मौके पर मुंशी चौमियाल देवेंद्र खत्री, डा. दुर्गेश नौटियाल आदि मौजूद थे।