फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगरा व जयंती-कोठियाड़ा में रामलीला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत डुंगरा में रामलीला मंचन श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर उक्रांद नेता मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड को रामराज्य की तरह विकसित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर गोपाल बत्र्वाल, अव्वल पटवाल, गिरीश बिष्ट, विनोद बहुुगुणा, सुनील बहुगुणा, वीर सिंह रावत, भरत पटवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, जखोली ब्लॉक के जयंती-कोठियाड़ा में भी श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। मुख्य अतिथि भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को श्रीराम के जीवन को करीब से जानने का अवसर मिलता है। मौके पर भव्य झांकी के साथ श्रीराम का राज्यभिषेक भी किया गया। अनुष्ठान के समापन पर क्षेपं सदस्य ज्ञान प्रकाश कोठारी, बृजमोहन गोदियाल, बिहारी लाल शाह, राधा कृष्ण कोठारी, शंभू प्रसाद कोठारी, राजेश भट्ट, विनोद प्रसाद कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें