फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने इस बार धारकोट गांव में मचाई तबाही

Sat, 18 Jun 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ जखोली
विज्ञापन
Rain caused havoc in the village this time Dharkot - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जखोली/तिलवाड़ा। थोड़ी देर की बारिश भी तबाही मचा रही है। ऐसा ही हाल हुआ ग्राम पंचायत धारकोट और तैला के वाड मोहल्ले में। शुक्रवार देर रात को हुई बारिश से कई घरों में मलबा घुस गया। जबकि दो हेक्टयेर से अधिक भूमि पानी के बहाव और मलबे से नष्ट हो गई है। राजस्व पुलिस ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब ढाई बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई। करीब आधा घंटे हुई बारिश से धारकोट और  वाड मोहल्ले के घरों में खेतों से भारी मलबा घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। जब तक ग्रामीण संभल पाते गांव के ऊपर से गुजर रहा निर्माणाधीन कुरछोला-चोपड़ा मार्ग से बरसाती पानी का सैलाब मलबे के साथ गांव के खेतों में घुसने लगा। इस दौरान आठ से अधिक घरों के आंगन व भूतल में मलबा घुस गया। बीरेंद्र सिंह का केले का बगीचा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। जबकि सौकार सिंह, शूरवीर सिंह और मोहन सिंह के आवासीय मकानों में मलबा घुसने से परिवारजन रतजगा करते रहे।

दूसरी तरफ धारकोट व वाड के काश्तकार शिशुपाल सिंह, राजेश सिंह, रमेश सिंह, वीर सिंह, वंशी लाल, शंकर लाल, पूसू लाल, सौकार सिंह, मोहन सिंह, बीरेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह व शूरवीर लाल की करीब दो हेक्टेयेर कृषि भूमि नष्ट हो गई है। खेतों में मलबे के साथ भारी बोल्डर भी पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही का वे खामियाजा भुगत रहे हैं। सड़क पर स्क्रपर और निकास नाली के नहीं होने से बरसाती पानी और मलबा गांव में घुस रहा है।
विज्ञापन


इधर, एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार केसी पंत व राजस्व उप निरीक्षक सतीश भट्ट ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान कनष्ठि प्रमुख प्रबल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। इधर, एसडीएम देवमूर्ति यादव ने बताया कि तेज बारिश से मलबा गांव में कुछ घरों व खेतों में घुसा है। नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को उचित मदद दे दी जाएगी।


बारिश से पार्क़िग का पुस्ता टूटा
गोपेश्वर। शुक्रवार रात को हुई जोरदार बारिश से लोग दहशत में रहे। सुभाष नगर में पालिका की ओर से निर्माणाधीन पार्किंग का पुस्ता भी बारिश से ढह गया है। इससे टीचर कालोनी को खतरा हो गया है। साथ ही यहां पोल के टूटने से विद्युत लाइन भी टूट गई है। पेट्रोल पंप के समीप स्थित एटीएम में मलबा और पानी घुस गया। सुभाष नगर मोहल्ले में भी बारिश कम न होते देख लोग रातभर सो नहीं पाए। सुभाष नगर में नगर पालिका की ओर से 13 लाख की लागत से पार्किंग निर्माण किया जा रहा था। यहां चल रहे पुस्ता निर्माण की गुणवत्ता पर पूर्व से ही सवाल उठ रहे थे। पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि पुस्ता क्षतिग्रस्त होने के बाद ठेकेदार की जमानत राशि से पुस्ते का सुधार कार्य करवाया जाएगा। साथ ही ठेकेदार के विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें