फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन परियोजना से सुगम होगी चारधाम यात्रा : प्रभु

Sat, 13 May 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
रेल लाइन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के सोनप्रयाग और जोशीमठ तक विस्तार के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम रेल परियोजना डिजिटल सर्वे के लिए बजट में 120 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। योजना के निर्माण पर 43 हजार 292 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल लाइन के निर्माण से चारधाम यात्रा और सुगम हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री करीब दो घंटे धाम में रहे। प्रात: 11 बजे वे बदरीनाथ के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री शनिवार सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से एमआई-17 हेलीपैड पर उतरे। यहां डीएम रंजना ने उनकी अगवानी की। इसके बाद रेल मंत्री मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने धाम में मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ही पुनर्निर्माण में जुटे निम के पदाधिकारियों और कर्मियों से केदारनाथ के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कहा कि बाबा केदार और अन्य तीनों धामों की यात्रा पांडव कालीन है, जिसे और सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हम तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि रेल निर्माण के साथ-साथ स्थानीय परिवेश और पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

प्रकृति के रख-रखाव के लिए वृहद पौधारोपण किया जाएगा। प्रभु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री प्रभु से केदारनाथ तक सड़क निर्माण की मांग की। कहा कि रेल लाइन का निर्माण अच्छा प्रयास है, लेकिन धाम को सड़क से जोड़ा जाना जरूरी है। इस मौके पर शासन के लायजन ऑफिसर हरक सिंह रावत, यात्रा मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह, एनआईएम के कैप्टन सोबन सिंह, सीओ अभय कुमार सिंह भी मौजूद थे
विज्ञापन


रेल मंत्री ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास
बदरीनाथ। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को केदारनाथ के दर्शन करने के बाद भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के लिए धाम पहुंचे। उन्होंने धाम में 25 मिनट पूजा-अर्चना की। इसके बाद बदरीनाथ के बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने चारधाम के रेल संपर्क के लिए फाइनल लोकेशन का सर्वेक्षण और कृषि विज्ञान केंद्र कोटी (जोशीमठ) का शिलान्यास किया। रेल मंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल हेलीकॉप्टर से पौने बारह बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। 

इस दौरान सुरेश प्रभु ने कहा कि चारधाम रेल मार्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र रावत को टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के जल्द निर्माण का भरोसा दिलाया। कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ में रेलवे की ओर से आरक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे जिनका  संचालन जीएमवीएन और बीकेटीसी करेगी।

कृषि विज्ञान केंद्र से रुकेगा पलायन : राधा मोहन
बदरीनाथ। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ने कहा कि जोशीमठ में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के पीछे पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि की नई टेक्नोलॉजी का विस्तार करना है। कृषि विज्ञान केंद्र से पहाड़ों का पलायन भी रुकेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चार धामों को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। 

इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मगन लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ, पंतनगर विवि के कुलपति जे कुमार, बदरीनाथ के व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद नवनी, अरविंद शर्मा, धनेश्वर डाडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें