फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रेलवे और हाईवे निर्माण से मकानों-सड़कों को नुकसान

Wed, 21 Jan 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग नगरासू में जन शिविर में लोगों की समस्या सुनते प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा - संवाद
विज्ञापन
नगरासू में लगा बहुउद्देशीय शिविर, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने समय से समस्याएं सुलझाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

105 से अधिक समस्याएं उठीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत मरोड़ा के जीआईसी नगरासू में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से मकानाें और सड़कों को होने वाले नुकसान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जनसुनवाई के दौरान कुल 105 से अधिक समस्याएं दर्ज की गईं जिन पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों को निश्चित समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा आमजन की समस्याओं का उनके घर के पास ही त्वरित समाधान करना है।
शिविर में सबसे अधिक शिकायतें रेलवे और हाईवे के निर्माण कार्यों से जुड़ी रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे के कार्यों से उनके मकानों और सड़कों को नुकसान हो रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा ने प्रभावित भवनों के मुआवजे का मुद्दा उठाया तो सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने रैंतोली-जसोली-पाबौ-नगरासू-धनपुर मार्ग में काटी गई भूमि के प्रतिकर भुगतान की मांग की। इसके अलावा, घोलतीर पुलिस चौकी के समीप एनएच पर नाली निर्माण और जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए सोलर लाइट लगाने जैसी मांगें भी प्रमुखता से रखी गईं। शिविर में 772 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया और 330 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, विधायक भरत चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट और डीएम, एसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो किसान सम्मानित
कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए गंभीर सिंह (सब्जी उत्पादन) और अनिल सती (मत्स्य पालन) को किसान भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं प्रधान ज्योति चौधरी ने क्षेत्र में बंजी जंपिंग शुरू करने का प्रस्ताव रखा ताकि पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिल सके। वहीं पीएचसी घोलतीर को टाइप-ए से टाइप-बी में अपग्रेड करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


-
बलिदानी रविंद्र सिंह के परिजनों को दी सांत्वना
रुद्रप्रयाग। जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में बलिदान हुए हवलदार रविंद्र सिंह के आगर-दशज्यूला गांव पहुंचे। उन्होंने बलिदानी के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि रविंद्र सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सरकार बलिदानी की हरसंभव सहायता करेगी और उनके बच्चों के भविष्य की चिंता सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने शोक संदेश में बलिदानी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा केदार से इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बलिदानी हवलदार रविंद्र सिंह 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे और अलोंग क्षेत्र में देश सेवा के दौरान बलिदान हो गए थे। बीते मंगलवार को रुद्रप्रयाग संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, भाजपा नेता सुमंत तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत सदस्य जयवर्द्धन कांडपाल, गंभीर बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें