फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शराब तस्करी मामले में चालक की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

Fri, 29 May 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खच्चरों के चारे की आड़ में शराब तस्करी के मामले में वाहन चालक की गिरफ्तारी पर बद्री विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन श्रीनगर ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी खुले घूम रहे हैं और बेकसूर चालक को फंसाया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष पाल सिंह ने बताया कि वाहन को केवल भूसा ढुलाई के लिए बुक किया गया था। चेकिंग के दौरान भूसे के 60 बैगों में छिपाई गई शराब की बोतलें बरामद हुईं जिसकी जानकारी चालक गुलजार अहमद को नहीं थी। यूनियन ने पुलिस को उन दो संदिग्धों के मोबाइल नंबर भी दिए हैं जिन पर शराब भेजने का संदेह है लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। मामले में निष्पक्ष जांच के लिए पौड़ी जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि वास्तविक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 5 जून को धरना दिया जाएगा और मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। मांगें न माने जाने पर गौरीकुंड जाने वाले माल वाहनों को भी रोका जाएगा। वहीं एसपी नीहारिका तोमर ने बताया कि मौके से पकड़े गए वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचना के दौरान जिन अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें