रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के लोगों को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की ओर से माधव चिकित्सालय नारायणकोटि में 30 मई से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होगी। चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार भारद्वाज ने बताया कि मरीजों को मात्र 500 रुपये में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि माधव चिकित्सालय पहले से ही क्षेत्रवासियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है और अब अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से मरीजों को समय और धन दोनों की बचत होगी। संवाद