देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। संतोष त्रिवेदी बीते एक माह से मंदिर परिसर में प्रतिदिन अर्धनग्न होकर सुबह, दोपहर और शाम को धरना दे रहे हैं।
मंगलवार को तीर्थ पुरोहित द्वारा मंदिर परिसर में धरना दिया गया। कहना है कि देवस्थानम बोर्ड का गठन कर प्रदेश सरकार द्वारा चारधाम की सदियों पुरानी यात्रा परंपरा को खत्म किया जा रहा है। साथ ही धामों के तीर्थ पुरोहित, हक-हकूकधारियों के हितों की सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि आपदा के बाद से कई लोगों का जीवन अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाया है, लेकिन सरकार द्वारा उनके हितों की सुरक्षा के बजाय दरकिनार किया जा रहा है। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, अशोक शुक्ला, शशि अवस्थी, लक्ष्मीनारायण जुगराण, रमाकांत, कुबेरनाथ पोस्ती, विजेंद्र शर्मा ने प्रदेश सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर बीकेटीसी को पुन: अस्तित्व में लाने की मंाग की है। कहा कि अगर, जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो चारधाम के तीर्थ पुरोहित अग्रिम रणनीति तैयार कर आंदोलन को उग्र रूप देंगे। ब्यूरो