फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखोली ब्लॉक का नाम बदलने का विरोध, लोगों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक का नाम बदलने के प्रस्ताव का लोगों ने विरोध करते हुए बाजार में जुलूस निकाला। इस मौके पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन

जखोली बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह गहरवार के नेतृत्व में जखोली, कपणियां, बच्चवाड़, बमणगांव, माथगांव के ग्रामीणों के साथ ही व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक कार्यालय से तहसील परिसर तक ढोल-दमाऊं के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने ब्लॉक का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान लखपति देवी, शिव सिंह रारवत, रणजीत सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष महावीर पंवार, हयात सिंह राणा, खुशहाल चौहान, सुशीला मेवाड़, वीना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें