रुद्रप्रयाग। पीएम श्री स्वामी सच्चिदानंद अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में सात दिवसीय समर कैंप शुरू हो गया। इस दौरान हुई लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 11 की प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कैंप का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष प्रवीण सेमवाल, प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह जेठूड़ी, कार्यक्रम अधिकारी भगत सिंह नेगी, भुवनेश्वरी नौटियाल, हवलदार हरदीप गिल ने किया। इस दौरान 80 छात्र-छात्राओं को पंजाबी, अंग्रेजी, कुमाउंनी, कन्नड़ व बंगाली भाषाओं के सामान्य बोलचाल के शब्द सिखाए गए। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डाॅ. भीमराव आंबेडकर, झांसी की रानी, उत्तराखंड के वीर सपूत दरबान सिंह नेगी, गब्बर सिंह नेगी, जसवंत सिंह, श्रीदेव सुमन, गौरा देवी व सुंदरलाल बहुगुणा के जीवन प्रसंग भी बताए गए। कार्यक्रम के दौरान रश्मि नेगी, मनोज थापा, निर्मला नेगी, ममता पंचभैया, अजीत कुमार, शशि प्रसाद पुरोहित ने आदि उपस्थित रहे। संवाद संवाद