ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में ऊखीमठ नगर पंचायत-पिंगलापानी पेयजल योजना की 2578 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई। निरीक्षण भवन आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित व विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। नगर पेयजल योजना की स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, सभासद बलबीर सिंह, पूजा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह, प्रधान सुलेखा देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप पुष्पवान और दुर्गा देवी आदि उपस्थित थे। संवाद