फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-फिजिबिलिटी सर्वे पूरा, 15 दिन बाद होगा ओएलएस

विज्ञापन
पंतनगर में एयरपोर्ट के लिए चिन्हित भूमि की प्री फिजिबिलिटी सर्वे करती विशेषज्ञ की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। अटरिया रोड पर खुरपिया फार्म के पास पंतनगर विवि की भूमि पर न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की संभावनाओं (प्री-फिजिबिलिटी सर्वे) को तलाशने पहुंची भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की आठ सदस्यीय टीम लौट गई है। टीम ने प्रारंभिक सर्वे में चयनित भूमि को उपयुक्त पाया है। 15 दिन बाद ऑब्सट्रैक्ट लैंडिंग सर्वे (ओएलएस) होगा। इस पर मुहर लगते ही भूमि म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट बनाने के लिए विशेषज्ञों ने चयनित भूमि (1112 एकड़) को उपयुक्त माना है। विभिन्न सर्वेक्षणों के बाद डाटा एकत्र कर टीम ले गई है। इसकी रिपोर्ट एएआई निगमित मुख्यालय के प्लानिंग विभाग को सौंपी जाएगी। इस दौरान रन-वे, टर्मिनल बिल्डिंग और आवासीय परिसर पर भी विचार विमर्श किया गया।
दो दिन चले सर्वे में विशेषज्ञों ने गंभीरता से तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया और एडीएम नजूल की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर भी मंथन किया गया। 15 दिन बाद ओएलएस के लिए विशेषज्ञों की टीम आएगी।
विज्ञापन

इसके क्लियर होते ही रिपोर्ट प्रदेश के विमानन मंत्रालय को भेजी जाएगी। वहां से संस्तुति मिलते ही भूमि की हैंडओवर/टेकओवर प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। सर्वे में एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, एसएलओ नरेश चंद्र दुर्गापाल, सीजीएम विवि फार्म डॉ. डीके सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मौसम बना बाधक, पंतनगर-दून के बीच फ्लाइट निरस्त
पंतनगर। हवाई सेवा में मौसम एक बार फिर बाधक बन गया। दिल्ली से आई फ्लाइट ने देहरादून के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पर्याप्त विजिबिलिटी नहीं होने के कारण रास्ते से फ्लाइट को वापस पंतनगर आना पड़ा। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद फ्लाइट सीधे दिल्ली लौट गई।
शुक्रवार को एयर इंडिया की फ्लाइट (91815) अपने तय समय से एक घंटे की देरी से करीब 12 बजे पंतनगर पहुंची। यहां से इसे (फ्लाइट संख्या 91823) देहरादून जाना था। वहां से (फ्लाइट संख्या 91824) पंतनगर आकर दिल्ली जाना था लेकिन देहरादून एयरपोर्ट में पर्याप्त विजिबिलिटी नहीं थी।
एयरपोर्ट से फ्लाइट देहरादून के लिए रवाना हुई और आधे सफर से पंतनगर लौट आई। वहां विजिबिलिटी बढ़ने के इंतजार में विमान पंतनगर में करीब दो घंटे इंतजार करता रहा। अंत में दिल्ली से क्लियरेंस मिलते ही विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया। एयर इंडिया प्रबंधन की ओर से देहरादून की सीट बुक करा चुके यात्रियों को रुपये रिफंड किए गए। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से देहरादून रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें