फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्रतिसार निरीक्षक विकास पुंडीर पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुए पदोन्नत

Thu, 26 Dec 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। पुलिस विभाग में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) विकास पुंडीर पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए हैं। उन्हें पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे और पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने पिपिंग सेरेमनी में उनके कंधों पर सितारे सजाए।
विज्ञापन

प्रतिसार निरीक्षक (रिजर्व इंस्पेक्टर) विकास पुंडीर एक वर्ष से जिले में कार्यरत हैं। अब सीओ पद पर उन्हें पदोन्नति मिली है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने सीओ पुंडीर को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को बढ़ावा देते हुए मित्र पुलिस की भूमिका को और बेहतर बनाएं। साथ ही अपने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर कानून और यातायात व्यवस्था के साथ केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन बड़ी उपलब्धि होती है। संवाद

सीएम नीतीश विजिट मुजफ्फरपुर

सीएम नीतीश विजिट मुजफ्फरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें