फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीमठ घाटी के चौमासी गांव में 10 दिन से बिजली गुल

Thu, 27 Apr 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीमठ घाटी के सबसे दूरस्थ गांव चौमासी में दस दिन से बिजली गुल है। 19 अप्रैल को तेज आंधी से 11 केवी की विद्युत लाइन के कई पोल उखड़ गए और तारें जगह-जगह टूट गईं थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी ऊर्जा निगम सुध नहीं ले रहा है। ऐसे हालात में ग्रामीण मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी 7 किमी दूर कोटमा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर बसे 64 परिवारों वाले चौमासी गांव में बिजली गुल है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यो, मसलन अनाज पिसाने, मोबाइल चार्ज करने सहित अन्य बिजली संबंधित कार्यों के लिए 7 किमी दूर कोटमा या 20 किमी दूर गुप्तकाशी की दौड़ लगानी पड़ रही है।

ग्राम प्रधान शाखा देवी, सुरेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, रणजीत सिंह, राय सिंह, भरत सिंह आदि ने बताया कि 19 अप्रैल को तेज आंधी चलने से गांव के समीप 11 केवी विद्युत लाइन के दो पोल उखड़ गए थे, जिस कारण चार जगहों पर अर्थ व फेस की तारें भी टूट गई।
विज्ञापन


बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में एसडीओ अर्चित भट्ट ने कहा कि शुक्रवार तक गांव में विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। नई तारें व पोल गांव पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें