फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की सप्लाई बहाल

Fri, 06 May 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा को लेकर पड़ावों से लेकर धाम तक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिजली, पानी की सप्लाई बहाल हो गई है। ड्यूटी के लिए अधिकारियों का काफिला भी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों के लिए शनिवार से प्रस्थान करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम में बिजली की सप्लाई नियमित हो रही है। ऊर्जा निगम ने तीन अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी धाम में पहुंचाएं हैं। तीर्थ पुरोहितों के आवास सहित मंदिर समिति और प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के निवास, एमआई-26 हेलीपैड सहित रुद्रा प्वाइंट स्थिति पुलिस कैंप में भी बिजली की सप्लाई हो गई है। निगम ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 16 किमी पैदल मार्ग पर 510 स्ट्रीट लाइटें लगा दी हैं। इसके अलावा 120 और लाइटें लगाई जानी हैं। मार्ग पर विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मर की निगरानी के लिए कर्मी तैनात किए गए हैं।


कॉटेज निर्माण जोरों पर
रुद्रप्रयाग। एमआई-26 हेलीपैड पर 120 कॉटेज का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। यूपी निर्माण निगम द्वारा 60 कॉटेज तैयार कर लिए गए हैं। शेष जून माह तक पूरे हो जाएंगे। दूसरी तरफ नेहरू  पर्वतारोहण संस्थान द्वारा हेलीपैड में 70 टेंट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में भी टाइल्स लगाने का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन



पड़ावों पर जुटने लगे अधिकारी/कर्मचारी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में व्यवस्थाओं और सफल संचालन के लिए तैनात अधिकारी/कर्मचारी पड़ाव व धाम में जुटने लगे हैं। अधिकांश के शनिवार तक पहुंच जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें