फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में पोस्टमास्टर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटर मार्ग पर सतेराखाल के समीप यूटीलिटी और स्कूटी की टक्कर में मयकोटी पोस्टऑफिस में तैनात पोस्टमास्टर की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 56 वर्षीय पोस्टमास्टर मान सिंह भंडारी, निवासी बावई गांव अपने सहयोगी पंकज सेमवाल के साथ रुद्रप्रयाग से स्कूटी से अपने पोस्टऑफिस मयकोटी जा रहे थे, लेकिन सतेराखाल के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही यूटीलिटी से जा टकराई। इस दुर्घटना में स्कूटी में पीछे बैठे पोस्टमास्टर भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा निजी वाहन से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान पोस्टमास्टर मान सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मनोज बडोनी ने बताया कि छाती पर चोट लगने के कारण मौत हुई है। रुद्रप्रयाग डाकघर के डाक निरीक्षक विपिन भट्ट ने भंडारी के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें