रुद्रपुर जिला अस्पताल में काला फीता बांधकर ड्यूटी करते डॉक्टर।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जसपुर विधायक के खिलाफ कार्रवाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी डॉक्टरों ने बाजू पर काला फीता बांधकर ड्यूटी की। डॉक्टरों ने कहा कि सात दिन तक सांकेतिक रूप से विरोध जारी रहेगा। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आठ को इस्तीफा दिया जा सकता है।
रुद्रपुर जिला अस्पताल में सभी डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर ड्यूटी की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर कोरोना वारियर्स की भांति कार्य कर रहे हैं लेकिन उनका एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। उन्होंने जसपुर विधायक के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि सात सितंबर तक सभी डॉक्टरों का सांकेतिक विरोध जारी रहेगा।