फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना में हो रहा घटिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घटिया निर्माण हो रहा है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि जो स्क्रपर बनाए जा रहे हैं, वे मानकानुसार नहीं हैं। उन्होंने स्क्रपर बनाने में प्रयोग किए गए पदार्थों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर सुमेरपुर में डीएम ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माण की गुणवत्ता में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत सुमेरपुर में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव के वैकल्पिक व स्थायी रास्तों का निर्माण के निर्देश दिए। डीएम ने रेल लाइन परियोजना के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए आरबीएनएल के अधिकारियों को गांव की बिजली, पानी, संपर्क मार्गों व प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर रेलवे विकास निगम के डीजीएम बीपी बडोगा, ईई संजय सिंह, ईई नवल किशोर, ऊर्जा निगम के ईई मोहित डबराल, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता केएस सजवाण आदि थे।
विज्ञापन

वहीं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को भूमि चिह्नित कर औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट, स्वजल परियोजना प्रबंधक एमएस नेगी, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, सीईओ सीएन काला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें